कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुए एक वृद्ध को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के पास स्थित दादी जी अपार्टमेंट्स के पीछे रहने वाले सतन प्रसाद अचानक लापता हो गए थे। इस संबंध में उनकी पुत्री कविता कुमारी ने 20 मार्च, शुक्रवार को तिलैया थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।मामले को गंभीरता से लेते हुए तिलैया थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सेल की सहायता ली और स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.