प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। एक दिन पहले घर से निकला वृद्ध लापता हो गया। उसका शव सोमवार सुबह गांव के बाहर से बह रही रजबहा में मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध के शव की पहचान हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांड़ा हर्षपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राम कुमार गौतम रविवार शाम घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। देर रात परिजन खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव बाबागंज बाजार के पास से गुजरी नहर में मिला। पानी में उतराए वृद्ध का शव देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंची तो शव बाहर निकलवाया। उसकी पहचान राम कुमार गौतम के रूप में हुई तो परिजन भी पहुंच गए। एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि मृतक मानसिक रोगी था। शव का पोस्टमार्टम कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.