पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- गजरौला। लापता वृद्ध का शव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वृद्ध मानसिक रूप से बीमार था। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लदपुरिया निवासी 60 वर्षीय कांशीराम पुत्र टीकाराम मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह आठ दिसंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नौ दिसंबर की शाम को उसका शव इटौरिया के समीप एक खेत में पड़ा मिला। खेत में गेहूं बोए हुए थे और उसमे पानी भरा हुआ था। जब खेत की ओर ग्रामीण गए तो शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी बृजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.