मेरठ, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के गांव कोहला से पांच दिन से लापता 25 वर्षीय का शव मंगलवार को गांव के पास ही खेत में सड़ी-गली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव कोहला निवासी इंद्रराज पुत्र इंद्रपाल ने 19 मार्च को अपने छोटे भाई विजय बहादुर (25 वर्ष ) के लापता होने की गुमशुदगी बहसूमा थाने में दर्ज कराई थी। परिजन तभी से उसकी तलाश में लगे हुए थे, लेकिन पांच दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार शाम गांव के किसान प्रदीप अपने खेत पर पहुंचे तो वहां शव पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, बाद में इंद्रराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.