लापता लैब टेक्नीशियन मामले में आरोपी महिला की बीमारी बनी नार्को टेस्ट में बाधा
बोकारो, सितम्बर 25 -- सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से लापता 48 वर्षीय लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार की तलाश में पुलिस की जांच अब नार्को टेस्ट पर टिकी है। मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला प्रमिला की बीमारी के कारण फिलहाल नार्को टेस्ट नहीं हो पा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से महिला का इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद सेक्टर-6 पुलिस उसे नार्को टेस्ट के लिए गुजरात ले जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि जांच से मामले से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार 27 अगस्त की सुबह बाइक से पिंड्राजोड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर अगले दिन उनकी पत्नी की लिखित शिकायत पर सेक्टर-6 थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने कई स्तरों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.