रांची, अप्रैल 10 -- झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को लापता लड़की के मामले में कथित पुलिस ज्यादती पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीजीपी तदाशा मिश्रा को सीलबंद रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत रेखा देवी की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में कहा गया है कि उनकी बेटी 31 जुलाई से लापता है। मामले में पिंडराजोरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है।रिश्तेदार की पुलिस ने की पिटाई सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि रेखा देवी के रिश्तेदार सबापद महतो को पुलिस ने उठाकर थाने ले जाया, जहां उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने सबापद महतो की राजधानी स्थित मिलिट्री अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से मेडिकल जांच कराने का आदे...