बागेश्वर, मई 4 -- देवेंद्र पांडे, धरमघर, बागेश्वर। कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गोंखुरी गांव में लापता महिला को खोजने के लिए पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ से डॉग स्क्वायड टीम गांव पहुंच गई है। उन्होंने महिला को खोजने के लिए जंगल में खोजबीन शुरू कर दी है। इससे पहले ड्रोन कैमरे से भी खोजबीन की गई। एसडीआरएफ की टीम गांव में डेरा डाल चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि 20 अप्रैल को गोंखुरी गांव में एक बारात थी। इसमें शामिल होने के लिए पिथोरागढ़ जिले के विनायक गांव से 85 साल की देवती उप्रेती अपने तीन बेटों व बहुओं के साथ शादी में शामिल होने आई थी। 11 बजे करीब बारात चौकोड़ी के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद ही बुजुर्ग महिला लापता हो गई। परिजनों ने कई जगह उन्हें ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उनके बेटे ने पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.