खगडि़या, फरवरी 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता बीपी मंडल पुल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में चौथे दिन रविवार को लापता पति 27 वर्षीय रूपेश कुमार के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। शव बरामदगी की खबर पर पुलिस ने परिजनों के सहयोग से उसकी पहचान कर शव का पंचनामा बनाकर कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। रूपेश का शव इतमादी पंचायत के बारूण गांव के निकट कोसी नदी के किनारे मिला। सूत्रों के मुताबिक उसके शव को उस समय देखा जब रविवार को आसपास के मछुआरे अहले सुबह मछली मारने के लिए नदी में गए हुए थे। शव देखे जाने पर मछुआरों ने इसकी सूचना बेलदौर थानाध्यक्ष एवं परिजनो को दी। उल्लेखनीय है कि पति पत्नी के विवाद में गत 19 फरवरी की शाम तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी रूपेश कुमार एवं उसकी पत्नी मंचन देवी ने कोशी नदी में बीपी मंडल पुल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.