फतेहपुर, जुलाई 28 -- फतेहपुर। लापता रामशरण मामले में एक बार फिर से सुनवाई बाद अगली तारीख तय हो गई है। मंगलवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान एसपी मौजूद रहे। उन्होंने कोर्ट को पुलिस की ओर से लापता को खोजने में किये जा रहे प्रयास की जानकारी दी। वादी पक्ष ने फिर से कोर्ट में केस को सीबीआई को ट्रांसर्फर करने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिये 18 अगस्त की तारीख तय कर दी है। बता दें कि कानपुर नगर के सांढ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी रामशरण दुबे चार नवंबर 2017 से लापता है। अपहृत के भाई रामनारायण दुबे ने तत्कालीन थानाध्यक्ष जहानाबाद धर्मेंद्र कुमार सहित कुल आठ पुलिस कर्मियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- लापता रामशरण के मामले में सुनवाई आज हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस के तहत सुनवाई चल रही है। एसपी अभिमन...