बिजनौर, फरवरी 22 -- कोटद्वार में काम करने के लिए गया राजन सात फरवरी से लापता है, जिसकी तलाश में पत्नि परेशान है। उसने अपने ससुर और देवर पर आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हल्का दरोगा अनीस अहमद खान ने बताया कि राजन का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जिसको सर्विलांस टीम द्वारा ट्रैक किया जा रहा है, तलाश जारी है। नजीबाबाद के ग्राम पूरनपुर गढ़ी निवासी रेखा ने बताया कि सात फरवरी को करीब सात बजे उसका पति राजन घर से कोटद्वार में काम करने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। आरोप है कि उसके ससुर व देवर कई बार अंजाम भुगतने की धमकी देते थे। पूछने पर कहते हैं कि हमें राजन का पता है, लेकिन हम तुझे न तो उससे मिलने देंगे और न ही पता देंगे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.