लापता रही बिजली, रात भर उमस से बिलबिलाए सैकड़ों परिवार
फतेहपुर, जून 25 -- खागा। तहसील फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और लचर रख-रखाव के कारण बुधवार और गुरुवार की रात सैकड़ों परिवारों के लिए किसी दुःस्वप्न जैसी साबित हुई। भीषण गर्मी और उमस के बीच आधी रात फॉल्ट के कारण इस मुख्य फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नतीजतन, रामनगर, विजय नगर, तहसील मुख्यालय और किशनपुर रोड समेत कई बड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होते ही जब परेशान उपभोक्ताओं ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शिकायतें दर्ज कीं तो उन्हें बताया गया कि फॉल्ट हुआ है और उसे खोजा जा रहा है। विडंबना यह रही कि करीब पांच घंटे तक विभाग के कर्मचारी फॉल्ट का पता नहीं लगा सके। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग रात भर उमस में जागने को मजबूर रहे।
पेड़ की टहनियों ने खोली दावों की पोल सुबह उजाला होने पर फॉल्ट का कारण बेहद सामान्य निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.