लापता युवती प्रयागराज से बरामद
काशीपुर, मई 17 -- काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। बीते सात मई को आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को ग्राम बांसखेड़ा निवासी आलम पुत्र मोबिन बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने युवती व युवक को प्रयागराज से बरामद कर लिया गया है। युवक को कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.