लापता युवती ने न्यायालय मे किया आत्म समर्पण
साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लापता एक युवती ने सोमवार को यहां न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में युवती के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस युवती की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थी। Àसूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक युवक पर युवती को कथित रूप से भगा ले जाने का आरोप लगा था। पुलिस टीम युवक की तलाश में पुणे गई है। युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से होने से यह मामला पुलिस के लिए सिरदर्द का बना था। थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर 28 जुलाई 2026 को केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। सूचना मिली है कि युवती ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायालय में युवती का बयान कलमबद्ध कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.