मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र से लापता युवती शादी कर दूसरे दिन शनिवार को थाने पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात बताई। बताया कि लड़का अखाड़ाघाट रोड का रहने वाला है। करीब नौ साल पहले सोशल मीडिया पर उससे जान पहचान हुई थी। उसके बाद उससे प्यार हुआ। घर वाले उनकी शादी करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उसने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। बताया कि मां की ओर से केस दर्ज कराने की जानकारी होने के बाद थाने पहुंची है। वह अपने पति के साथ ससुराल में ही रहेगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उक्त युवती शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसके संबंध में कोई सुराग नहीं मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.