हापुड़, मार्च 29 -- क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 22 वर्ष की बेटी बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। पीड़ित ने गांव निवासी युवक पर बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती को सकुशल बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...