हापुड़, फरवरी 6 -- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पिछले दिनों घर से बिना बताए बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने लापता हुई युवती को पंजाब के अंबाला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार के लोगों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...