रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाया है। प्रार्थी के रिश्तेदार के साथ कथित मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को वर्चुअल रूप से तलब किया और पूरे मामले पर जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर को पिंडराजोड़ा थाना बुलाकर बेरहमी से पीटा गया। उनके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और वे रांची के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। इस पर अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है। घटना पर नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने डीजीपी से पूछा कि बोकारो के एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.