अमरोहा, मार्च 26 -- मंडी धनौरा। बीती 21 मार्च को क्षेत्र के एक गांव से युवक के साथ लापता हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को गांव में पंचायत हुई। बताया गया कि युवती के परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की है लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस के प्रयास के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने व युवती को बरामद करने में नाकाम साबित हुई है। इससे समाज में रोष बढ़ रहा है। युवती की जल्द बरामदगी की मांग की। वहीं सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम ने जल्द ही युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...