लापता युवती का शव मिला, हत्यारोपी दोस्त बोला- मैंने पूछा बात क्यों नहीं कर रही
दक्षिण संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी के कानपुर में गोविंदनगर के दबौली वेस्ट से पांच दिन से लापता एलएलबी छात्रा की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक के किनारे 15 फीट नीचे झाड़ियों में सड़ी हालत में मिला। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोस्त ओमवीर यादव पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोस्त ने कहा कि मैंने उससे मैसेज करके पूछा था बात क्यों नहीं कर रही? वहीं, मामला चर्चा में आने के बाद डीसीपी साउथ ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। दबौली वेस्ट निवासी विमल कुमार पाल चाय की दुकान लगाते हैं। परिवार में पत्नी बुद्धि देवी, बेटा विनय और 23 वर्षीय बेटी रुचि पाल उर्फ स्वाति थी। रुचि एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को रुचि घर से निकली थी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.