लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ चौक प्रखंड के एक गांव से लापता 18 वर्षीय युवती का शव गुरुवार सुबह गांव के समीप एक तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उसके परिजनों ने की। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार युवती बीते दो दिनों से लापता थी। परिजनों के मुताबिक 14 अप्रैल की शाम वह शौच के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने हलसी थाना पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- 9 नवंबर 2025 को गांव के कुएं से मिला था बच्ची का शव, 11 हिरासत में इसके बावजूद परिजनों का आरोप है कि समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गा...