रामपुर, मार्च 28 -- पांच दिन से लापता चल रही युवती का शव नदी किनारे पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने मंगेतर पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। फिलहाल, पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना क्षेत्र के गांव पुराना ललवारा निवासी शबीना (18) पुत्री यासीन 23 मार्च की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 25 मार्च को सैफनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार को गांव के पास नदी किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शबीना के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो वे शव देखते ही बिलख उठे। उन्होंने शव की शिनाख्त शबीना के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.