जौनपुर, मई 24 -- रामपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ गांव रविवार को सुबह 18 वर्षीय युवती का शव गांव से 200 मीटर दूर स्थित कुएं में उतराया हुआ मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार धनुआ गांव निवासी राधेश्याम सरोज की 18 वर्षीय पुत्री निधि सरोज बीते 22 मई शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि रविवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक सुन...