प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रजनपुर गांव निवासी गुलाम रब्बानी ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा गुलाम मुस्तफा अचानक घर से गायब हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमुशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार देररात निरीक्षक संजय सिंह, दरोगा चंद्रबली सिंह पुलिस टीम के साथ लापता गुलाम मुस्तफा को रायबरेली के बछरावां इलाके से बरामद किया। उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले किया। युवक के अचानक लापता होने को लेकर चर्चा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...