नोएडा, जून 1 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने क्षेत्र से पांच माह पूर्व लापता हुए युवक को परिजनों की मदद से ढूंढ लिया। मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते युवक दूर चला गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस युवक को खोज रही थी। पुलिस ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले हितेश गंगवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह मूलरूप से जिला बरेली के पिपलिया गांव के रहने वाले हैं। वह चोटपुर कॉलोनी में चचेरे भाई राजपाल के साथ रह रहे हैं। 23 दिसंबर की शाम पांच बजे से राजपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। वह बिना बताए कहीं चला गया था। कई दिन तक खोजने के बाद भी वह नहीं मिला तो परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक को खोजने का प्रयास किया। पु...