लापता युवक जयनगर स्टेशन पर मिला
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- बासोपट्टी। थाना पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता जमुई जिले के एक युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक को 2 अक्टूबर को जयनगर रेलवे स्टेशन के आसपास से बरामद किया गया। वह रेलवे पटरी के आसपास घूम रहा था। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस युवक को बासोपट्टी थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए युवक की दाढ़ी-बाल कटवाए और उसे खाना खिलाया। इसके बाद नए कपड़े उपलब्ध कराए गए। युवक की स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर जमुई जिले से युवक के परिजन बासोपट्टी थाना पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की इस पहल के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.