जहानाबाद, जुलाई 13 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगवां गांव का लगभग छह माह से लापता 18 वर्षीय युवक सिद्धनाथ कुमार पुलिस की कार्रवाई में पटना जिले के मसौढ़ी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने युवक की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में 23 फरवरी 2026 को नगवां निवासी सुनील कुमार ने काको थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि उनका भतीजा सिद्धनाथ कुमार 18 फरवरी को अपराह्न करीब तीन बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में अपनी चाची को देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद काको थाना में म...