बस्ती, मार्च 27 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे से बीते 20 मार्च को लापता 25 वर्षीय युवक का पता पुलिस ने लगा लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लापता अजय कुमार को गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र अंतर्गत एक होटल से चार लोगों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें स्पेशल पुलिस की टीम ने क्रिफ्टो करेंसी व अवैध लेन-देन मामले में गिरफ्तार किया है। मौके पर अजय कुमार गोरखपुर जनपद के जेल में निरूद्ध है। युवक की शिनाख्त रामगढ़ ताल के पुलिस से संपर्क कर पुष्टि कर लिया गया है। बता दें कि विक्रमजोत कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर निवासी अजय 20 मार्च को हाइवे टैक्सी स्टैंड से लापता हो गये थे। वहीं परिजनों के तहरीर पर दूसरे दिन यानि 21 मार्च को छावनी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...