लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के नयागांव निवासी 19 वर्षीय युवक के लापता होने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में उसे बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर राजेश पाल पुत्र फकीरे पाल निवासी नयागांव ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र अनुज पाल (19) जो मंदबुद्धि है, बिना बताए घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी मढ़िया घाट रजनीश त्रिपाठी को सौंपी। चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर सघन अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में लापता युवक को बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...