शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- बंडा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़िया गांव में दो माह से लापता युवक राजेश की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता अमर सिंह ने अपने सगे भतीजे समेत गांव के तीन और पड़ोसी गांव गढ़िया के दो लोगों पर अपहरण कर हत्या करने और शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। राजेश बीते 8 अगस्त को खेत पर छुट्टा पशु भगाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। खेत किनारे उसकी साइकिल और चप्पल मिली थी। 24 दिसंबर को अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। 14 फरवरी को उसका शव ताऊ रामरहीस के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घने पत्तों के कारण शव दूर से दिखाई नहीं दे रहा था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.