लापता युवक की तलाश तेज, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- फर्रुखाबाद । फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज निवासी सुनील की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। सुनील 19 मई 2025 से लापता हैं। उनके गुम होने के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज है। क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा के निर्देशन में युवक की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लापता सुनील की तलाश तेज सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से सुनील की फोटो और विवरण प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के जनपदों में भी पोस्टर और फोटो भेजकर युवक की खोजबीन कराई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसका पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, सुनील की उम्र लगभग 32 वर्ष है। उनका रंग गेहुआ, कद औसत तथा आंख, नाक और कान सामान्य हैं। लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट, जिसके आगे लाल चौखाना बना हुआ था, स्लेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.