मेरठ, सितम्बर 1 -- हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव झड़का निवासी युवक जेविंद्र शनिवार से लापता था। मंगलवार को उसका शव बामनोली के पास सूती नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार युवक शनिवार से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को बामनोली के पास सूती नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लापता युवक के रूप में की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में न...