लखनऊ, मई 22 -- पारा इलाके में बुधवार सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकले देव विशनानी (25) का शव गुरुवार शाम उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र में सई नदी के किनारे मिला। परिजनों ने पारा थाने में बुधवार रात युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को शव के पास नशे के पांच इंजेक्शन भी मिले। हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारा के दौंदा खेड़ा निवासी संतोष विशनानी ने बताया कि बेटा देव विशनानी बुधवार सुबह घर से अमीनाबाद स्थित कपड़े की दुकान पर जाने के लिए निकला था। घर से जाने के बाद फोन कर कहा था कि वह अब नहीं मिलेगा और यदि उसका शव मिले तो उसका अंतिम संस्कार कर देना। यह भी पढ़ें- लखनऊ के लापता युवक का शव सई नदी पुल पर मिला इसके बाद फोन कट गया। देव मानसिक रूप से परेशान चल रहा है तथा बार बार फोन पर जान देने की बात करता था। इससे परेशान होकर प...