गाज़ियाबाद, मई 29 -- मुरादनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव काकड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव मथुरा के थाना राया की नहर में पड़ा मिला। परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। रावली सुराना मार्ग पर गांव काकड़ा स्थित साई एन्कलेव कॉलोनी निवासी संजय यादव का पुत्र आर्यन यादव 22 मई को लापता हुआ था। परिजनों ने मुरादनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि युवक आर्यन का शव मथुरा के थाना राया स्थित एक नहर में मिला। मथुरा पुलिस से सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- कुड़ियाघाट पर नहाते समय युवक डूबा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...