लापता युवक का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप
सीतापुर, मई 25 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में एक दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह फंदे से लटकता मिला। परिवार वालों ने हत्या कर फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलमपुर निवासी विनीत कुमार (25) रविवार को जरूरी काम से घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर रात तक न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले खोजबीन कर ही रहे थे तभी शाम आलमपुर गांव के पास पेड़ से विनीत को शव लटके होने की सूचना मिली। परिवार वालों का आरोप है कि विनीत की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है। परिवार वालों ने जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से आसपास के नमूने जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.