लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी
गुमला, मई 15 -- गुमला, संवाददाता। जिला मुख्यालय के लक्ष्मण नगर निवासी 33 वर्षीय भरत सिंह का शव शुक्रवार सुबह विंध्याचल नगर स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वह एक दिन पूर्व से लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिवार वालों के मुताबिक्र अनुसार भरत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था। गुरुवार सुबह वह घर से निकला था,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमला थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया था। यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शवशव की बरामदगी शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने विंध्याचल नगर स्थित कुएं में एक शव तैरता देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.