मोतिहारी, मार्च 16 -- सुगौली, निज संवाददाता। थाना के छपवा हरसिद्धि मुख्य मार्ग स्थित सुगाव टाल में शनिवार देर शाम पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद हुआ। बरामद शव की पहचान दक्षिणी सुगाव निवासी रामनिवास ठाकुर (45) के रूप में की गयी है। शव की पहचान होने की सूचना पर दौड़े परिजनों में चीख पुकार मची है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे अपने किसी पड़ोसी के साथ घर से निकले थे। शाम तक नहीं आने पर उनकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। दूसरे दिन शनिवार की रात पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद से घर में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पेड़ से उतार पहचान करा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ...