पीलीभीत, जून 10 -- बरखेड़ा। घर से लापता हुए युवक का शव तीसरे दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक खाली पड़े खेत में पड़ा मिला। युवक के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की खबर मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से लापता युवक का शव डैम से हुआ बरामदशव मिलने की सूचना भोपतपुर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम और नहर के बीच एक खाली पड़े खेत में मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। शव के पास में ही एक खाली बैग, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, और एक कीटनाशक का पाउच पड़ा था। जिससे पुलिस क...