अल्मोड़ा, दिसम्बर 12 -- संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पन्याली के पास खाई में युवक की स्कूटी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। हालांकि पुलिस जंगलों की कांबिंग में पूरा इलाका छान चुकी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। चार दिन पूर्व 33 वर्षीय मनोज कुमार की केंद्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका पत्नी ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहना था कि मंगलवार को वह नैनीताल से रानीखेत की तरफ निकला। शाम सात बजे फोन पर बात हुई। उस वक्त मनोज ने लोकेशन कैंची धाम के पास बताई, तब से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, पन्याली के पास मनोज की स्कूटी खाई में गिरी मिली। पुलिस ने वन्य जीवों के हमले की आशंका जताते हुए पूरा जंगल छान मारा, लेकिन चार दिन बाद भी कोई सफल...