मधुबनी, अप्रैल 5 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की घाट टोल वार्ड संख्या 13 में रविवार को एक अर्धनिर्मित मकान से युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुक्की गांव निवासी राम अवतार राम के पुत्र रंजीत राम के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार रंजीत राम शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब निर्माणाधीन मकान में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी रीना देवी ने गांव की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति का उस महिला से प्रेम संबंध था और उसी ने साजिश के तहत हत्या करवा दी। उन्होंने यह भी आश...