गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चार दिन से घर से लापता युवक का शव रामगढ़झाल रिंग रोड के किनारे ताल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहित साहनी मोहद्दीपुर का निवासी था और घर पर सिलाई का काम करता था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रोहित दिन दिन पहले घर से निकला था। शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों ने रामगढ़ताल में एक शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसी दौरान कैंट थाने पहुंची मोहद्दीपुर के तुर्कलानी टोला निवासी पिंकी साहनी ने अपने पत...