लापता मासूम को पुलिस ने आधे घंटे में खोजा
इटावा औरैया, मई 19 -- इटावा। शहर कोतवाली पुलिस ने घर के बाहर से लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम बच्चे को महज कुछ ही देर में सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों और रोती-बिलखती मां के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सती मोहल्ला निवासी भीकम सिंह का ढाई साल का बेटा अव्यांश घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो बदहवास परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम अव्यांश को पथवारिया मस्जिद के पास से सकुशल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- कचहरी में बिछड़ी मासूम को पुलिस ने दो घंटे में परिजनों से मिलवाया कोतवाली पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी मां अनीता के सुपुर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.