कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा। रांची से पिछले 45 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार शाम झुमरी तिलैया में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली बेलाटाड़ दुर्गा मंडप से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। झंडा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्ची के लापता होने के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया है, जो बेहद चिंताजनक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...