पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में एक लापता महिला को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग रहा। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने खोजबीन शुरू की। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...