संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दो दिन से लापता महिला की लाश गुरुवार को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाड़ापार गांव के दक्षिण नहर के किनारे सरसों के खेत में मिली। महिला के गले में कालेपन के निशान दिखाई दिए और मुंह, नाक से खून निकला था। महिला के पहने जेवरात भी गायब थे। परिजनों ने महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाड़ापार गांव की रहने वाली 60 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय रामललित यादव 10 मार्च 2026 की रात आठ बजे गांव स्थित समय माता मंदिर के स्थान पर चल रहे विष्णु महायज्ञ में कथा सुनने गई थी। देर रात तक शारदा देवी घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित बेटे लक्ष्मीचंद ने बुधवार को कोतवाली खलीलाबाद में लापता मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.