कानपुर, अप्रैल 23 -- रूरा। रूरा थाना क्षेत्र के जसू गांव की रहने वाली एक महिला सुबह ार सेबिना बताए निकल गई थी। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पति ने रूरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर शाम उसका शव रजबहे के किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बचीत जसू गांव के रहने वाले देवेंद्र कमल की पैंतीस साल की पत्नी मंजू देवी गुरुवार सुबह हुए विवाद के बाद घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पति ने दोपहर में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन व महिला की तलाश शुरू की। देर शाम करीब 7 बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पर स्थित रजबहे के किनारे उसका शव पड़ा मिला। लोगों से जानकारी मिलते ही परिजन मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.