मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- पानापुर, एक संवाददाता। बूढ़ी गंडक के रघई घाट स्थित पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह महिला का शव मिला। मृतका मीनापुर प्रखंड के सिवाईपट्टी थाना अंतर्गत टेंगरारी धपहर निवासी अमोद सहनी की 29 वर्षीया पत्नी सुमित्रा देवी थी। वह छह अगस्त से लापता थी। सुमित्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। सिवाइपट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित्रा के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया। शव मिलने की सूचना पर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में सुमित्रा की मां श्रीपति देवी ने सिवाईपट्टी थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें दामाद अमोद कुमार, देवर राजकुमार, ससुर बैजु सहनी सहित चार को आरोपित किया है। सुमित्रा के भाई नितेश कुमार ने पानापुर...