हाथरस, मार्च 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान के आगरा-अलीगढ़ न्यू हाईवे के निकट करवन नदी में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अपहरण कर हत्या के बाद शव नदीं में फेंकने का आरोप लगाया है। मुरसान के गांव विष्णुदास निवासी 32 वर्षीय रितेश उर्फ छोटू पुत्र सुग्रीव सिंह 13 मार्च की देर शाम को अपने घर से खेत की तरफ गया था, देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन जब वो नहीं मिला तो परिजन अगले दिन कोतवाली मुरसान में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सकी तलाश कर रही थी। शनिवार को परिजन पुन: कोतवाली मुरसान पहुंचे और नदी में शव देखने के लिए कहा। पुलिस और परिजन एकत्रित होकर करवन नदी में पहुंचे तो वहां तलाश करने पर एक शव दिखाई दिया। इलाका पुलिस के अलावा चंदपा थाना क्षेत्र की पुलिस के अलावा...