मुजफ्फरपुर, मई 26 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव से 19 वर्षीय एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। उसकी मां ललिता देवी ने बेनीबाद थाने में मंगलवार को आवेदन देकर बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। ललिता देवी का बड़ा पुत्र वरुण कुमार 21 मई की सुबह बेनीबाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इससे चिंता और बढ़ गई है। घर से निकलते समय वह नीली टी-शर्ट, लूजर तथा लाल रंग की चप्पल पहने हुए था। यह भी पढ़ें- लापता बेटे को ढूंढने के लिए मां ने पुलिस से लगाई गुहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...