शाहजहांपुर, मई 20 -- निगोही। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम परसौना खलीलपुर निवासी वृद्ध दंपती शांति देवी और रामनाथ पिछले दो साल से अपने 31 वर्षीय पुत्र गजेंद्र की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि 27 अप्रैल 2024 को गजेंद्र गांव के राकेश, रहीस पाल और अमित के साथ काम पर गया था, जिसके बाद से वह लापता है। मामले में 23 मई 2024 को गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दंपती ने थाना, सीओ, एसपी और डीएम से कई बार गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन मिला। मंगलवार को उन्होंने फिर से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- पिता की तलाश में भटक रहा बिहार का युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...