बोकारो, मार्च 8 -- हरला थाना क्षेत्र से एक युवती दो दिन से लापता है, इस संबंध में उसकी मां ने थाने में लिखित शिकायत भी की है। परंतु लापता युवती का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस अपने तरीके से युवती की तलाश में जुटी हुई है। परंतु गायब युवती की मां पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में शनिवार को वो रोती बिलखती उपयुक्त अजय नाथ झा के पास पहुंची, उपयुक्त ने भावुक मन से उनकी बेटी की तलाश तेज करने का आश्वासन दिया। महिला ने वहां से निकलने के बाद प्रेस से भी उनकी बेटी की तलाश में मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि उसके पति उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली। वो अपने दम पर आसपास के इलाकों के घर में काम कर दो बच्चों का परवरिश किया है, होम मेड का काम कर बेटी को 12वीं तक की पढ़ाई कराई है। बेटी के इस तरह से गायब हो जाना महिला को पूरी तरह से तोड़ क...